प्रस्तावना तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा लेखक, विधिवेत्ता, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री फणीश सिंह की स्मृति में सालाना पुस्तकवृत्ति (1 लाख प्रति माह) की स्थापना प्रस्तावित है। श्री फणीश.
तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा लेखक, विधिवेत्ता, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री फणीश सिंह की स्मृति में सालाना पुस्तकवृत्ति (1 लाख प्रति माह) की स्थापना प्रस्तावित है। श्री फणीश सिंह तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी के संस्थापक सदस्य थे।
यह वृत्ती हिन्दी में उत्कृष्ट लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित की जा रही है और यह किसी एक भारतीय अथवा गैर भारतीय लेखक को हिन्दी में मौलिक पुस्तक लिखने के लिए प्रदान की जाएगी। पुस्तक वृत्ति, सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक विषयों, विचारों, स्थापनाओं, जीवन शैली, जीवन वृत्त आदि विषयों पर कथेतर, मौलिक शोध एवं लेखन कार्य के लिए प्रदान की जाएगी। राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आंदोलनों, संस्थाओं, राजनीतिक दलों के इतिहास (जीवन) से संबंधित प्रस्ताव में हमारी विशेष रुचि है।साहित्यिक आलोचना संबंधी विषय इस योजना में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। अपेक्षा है कि इस वृत्ति के माध्यम से लिखी गई पुस्तकों से विशेषकर 1947 के बाद के भारतीय जीवन के बारे में हमारी समझ और समृद्ध हो सके।